Skip to main content

कवियों और शायरों ने हिंदुस्तानियों के मन में अपनी कविता तथा शायरी के द्वारा विश्वास जगाया


साथियों सर्व प्रथम उन अमर शहीदों को मेरा सलाम-
जिन्होंने आजादी रूपी दुल्हन को पाने के लिए खुशी-खुशी फांसी के फंदे को चूम लिया, 
सलाम उन जवानों को जिन्होंने कारगिल युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिया, और सलाम उन जवानों को जो सरहद पर डेरा डाले हैं और सलाम अब्दुल हमीद को जिस ने मिलाया था दिवाली से ईद को ।
साथियों प्रत्येक वर्ष हम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे को बड़े ही उत्साह के साथ गगनचुंबी अवस्था में फहराते हैं राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत तथा अमर शहीदों की गाथा दोहराते हैं। दोस्तों,
यह सौभाग्य हम लागों को 65 वर्ष पहले प्राप्त नहीं था। भारत माता की जय हम नही बाल सकते थे। वंदेमातरम बोलना कानूनन जुर्म था, वंदे मातरम बोलने वाले को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाता था
 अमन में शान्ति नाम की कोई चीज नहीं थी। वतनपरस्ती को कुचल दिया जाता था। अंग्रेजी के खौफ से मौत भी कापता थी। 
साथियों, जैसा कि आप जानते हैं भारत को सोने की चिड़िया के नाम से, गुरुओं के गुरु के नाम से भी जाना जाता है। इससे साक्षात उदाहरण थे स्वामी विवेकानंद, महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, वीर सावरकर और झांसी की रानी ।
इन सभी देशभक्तों ने अपनी कुर्बानियों को देखकर हिंदुस्तानियों के मन में विश्वास जगाया और उन्होंने बता दिया कि:-
जिंदगी तो जिंदादिली का नाम है मुर्दा दिल क्या खाक जिया करते हैं।
आजादी के परवानों की कुर्बानियां देकर एक तरफ से हिंदुस्तानी बच्चों की आवाज आई।
आवाज देश का है, आशीष देश का है*२
आदेश हमें हो तो, यह शीष देश का है।
जिसके आगे बेकार रहता, दुनिया के एटम बम*२
 विश्वास भरी एक फौज, नई तैयार करेंगे हम।
* हमारे देश के आजादी में कवियों और शायरों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कवियों और शायरों ने हिंदुस्तानियों के मन में अपनी कविता तथा शायरी के द्वारा विश्वास जगाया। कवियों और शायरों ने अपनी लेखनी द्वारा हमारे वजूद को बताया है। इसी पर एक कवि की कविता है:-
बढ़कर चट्टानों से लड़े, रवानी उसको कहते हैं।
चले तलवारों पर चढ़कर, जवानी उसको कहते हैं।
जमाने की वह हस्ती क्या, जो आए और मिट जाए।
रहे जो कायम मिटाने पर, निशानी उसको कहते हैं।
साथियों, सैकड़ों वर्ष के अथक प्रयास लाखों कुर्बानियों के बदौलत हमारा देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। आवाम में खुशी की लहर दौड़ गई, पहली बार बड़े उत्साह के साथ देश में तिरंगा लहराया गया, हिंदुस्तानियों को नई रोशनी मिली, एक नई दिशा की और जाने का मौका मिला और रौशनी तो हमें 26 जनवरी 1950 को दिखा, जिस दिन हमारा भारतीय संविधान अस्तित्व में आया।
जय हिंद!
जय भारत!
हिंदुस्तान जिंदाबाद!



Popular posts from this blog

2 October * ये बातें सिखाती हैं

गांधी जी - शास्त्री जी की ये बातें सिखाती हैं जीवन जीने की कला । 2 अक्टूबर को देश की दो महानविभूतियों महात्मा गांधी (2 अक्टूबर 1869 ) और लालबहादुर शास्त्री ( 2 अक्टूबर 1904) ने जन्म लिया था। इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को ब्रिटिश हुकूमत से आजाद कराने में अतिमहत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  बापू ने हमें 'सत्य और अहिंसा' के मार्ग पर चलना सिखाया, तो शास्त्री जी ने 'जय जवान-जय किसान' का नारा दिया। जो जीवन जीने की कला सिखाते हैं। आइये आपको गांधी जी और शास्त्री जी के कुछ ऐसे ही विचारों से रूबरू कराते हैं। * ऐसे जिएं जैसे कि आपको कल मरना है और सीखें ऐसे, जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है। * डर शरीर की बीमारी नहीं है, यह आत्मा को मारता है।  * विश्वास करना एक गुण है, अविश्वास दुर्बलता की जननी।  * जो समय बचाते हैं वे धन बचाते हैं और बचाया धन, कमाए हुए धन के समान महत्वपूर्ण है।  * आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी। * आजादी का कोई मतलब नहीं यदि इसमें गलती करने की आजादी शामिल न हो। * प्रसन्नता ही एकमात्र ऐसा इत्र है, जिसे आप दूसरों पर छिड़ते हैं तो कुछ बूंदे...

List of Union Territories and all states of India in 2022.

State                                      Capital 01. Andhra Pradesh.        Hyderabad 02. Arunachal Pradesh.   Itanagar 03. Assam.                        Dispur 04. Bihar.                            Patna 05. Chhattisgarh.              Raipur 06. Goa.                              Panaji 07. Gujarat.                        Gandhinagar 08. Haryana.                      Chandigarh 09. Himachal Pradesh.     Shimla 10. Jharkhand.                   Ranchi ...

स्वर सन्धि

* स्वर सन्धि * दो स्वर वर्णों के मिलने से जो विकार उत्पन्न होता है, उसे स्वर सन्धि कहते है। पुस्तक + आलय = पुस्तकालय यहाँ 'पुस्तक' शब्द का अंतिम स्वर 'अ' (क = क्+अ) एवं 'आलय' शब्द का पहला स्वर 'आ' दोनों स्वरों के मिलने (अ+आ) से 'आ' स्वर की उत्पत्ति होती है, जिससे पुस्तकालय शब्द का निर्माण हुआ स्वरों के ऐसे मेल को स्वर संधि कहते हैं। स्वर सन्धि के पाँच भेद हैं : 1. दीर्घ सन्धि 2. गुण सन्धि 3. वृद्धि सन्धि 4. यण् सन्धि 5. अयादि सन्धि । 1. दीर्घ सन्धि दीर्घ सन्धि : ह्रस्व स्वर या दीर्घ स्वर के आपस में मिलने से यादि सवर्ण यानि उसी जाति के दीर्घ स्वर की उत्पत्ति हो तो उसे दीर्घ स्वर कहते हैं। अ / आ + अ / आ = आ       इ / ई + इ / ई = ई उ / ऊ + उ / ऊ = ऊ            जैसे:- 1.'अ / आ' के साथ 'अ / आ' हो तो 'आ' बनता है (अ + अ = आ)  हिम + अचल = हिमाचल। (अ + आ = आ)  रत्न + आकर = रत्नाकर    (आ + अ = आ)  विद्या + अर्थी = विद्यार्थी     (आ + आ = आ) वि...