1. किस संस्था ने भारतीय संविधान की रचना की ? Ans. संविधान सभा ने । 2. संविधान सभा की स्थापना कब हुई ? Ans. दिसम्बर, 1946 ई० में । 3. संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे ? Ans. डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद । 4. संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ? Ans. बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर । 5. स्वतंत्र भारत का नया संविधान कब बनकर तैयार हुआ ? Ans. 26 नवम्बर, 1949 को । 6. भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा ? Ans. 2 वर्ष, 11 महीने, 18 दिन । 7. भारतीय संविधान किस दिन से पूर्णतः लागू हुआ ? Ans. 26 जनवरी, 1950 से । 8. भारत का गणतंत्र राष्ट्र के रूप में किस दिन जन्म हुआ ? Ans. 26 जनवरी, 1950 को । 9. संविधान सभा की सर्वप्रथम बैठक कब और किसकी अध्यक्षता में हुई थी ? Ans. 9 दिसम्बर, 1946, डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की अध्यक्षता में । 10. भारतीय संविधान के उद्देश्यों की झलक कहाँ मिलती है ? Ans. प्रस्तावना एवं राज्य के नीति निर्देशक तत्त्वों के अन्तर्गत । 11. संविधान सभा द्वारा अंतिम रूप से पारित संविधान में कुल कितने अनुच्छेद और अनुसूचियाँ थीं ? Ans. 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियाँ थीं । 12...